नवरात्रि शुरू, पहले दिन की शैलपुत्री की पूजा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बुधवार से नवरात्रि की शुरुआत हो गई। नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों और घरों में घटस्थापन करते हुए शैलपुत्री की पूजा की गई। इस दौरान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। बुधवार को नवरात्रि के पहले दिन अछरीखाल स्थित वैष्णो देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। वहीं, भुवनेश्वरी मंदिर में घटस्थापन के साथ ही मां आरती, दैनिक पूजा, वैदिक आचार्यों द्वारा शतचंडी पाठ, गुरुकुल के छात्रों द्वारा रामचरितमानस पारायण, रुद्राभिषेक रुद्री पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर के अनुसूया प्रसाद सुंद्रियाल ने बताया कि नवरात्रि पर प्रतिदिन विभिन्न सामाजिक अनुष्ठानों के साथ ही नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, महिला कीर्तन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *