शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक मैकबेथ का किया मंचन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इंटरनेशनल इंग्लिश डे पर विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक मैकबेथ का सफल मंचन किया गया। नाटक में जीवन के संघर्षों को दिखाया गया है। कहा कि शेक्सपियर के नाटकों में कठिन परिस्थितियों में रहकर अपना मुकाम हासिल करना दिखाया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा. वर्षा सिंह ने किया। कार्तिक, अतुल रावत, हिमानी, लक्ष्मी, मानसी, नवीन बिष्ट, प्रगति राणा, प्रियंका भट्ट, कीर्ति ने विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक मैकबेथ का सफल मंचन किया। डा. वर्षा सिंह ने कहा कि जीवन में आने वाली हर परिस्थिति के लिए शेक्सपीयर एक उदाहरण है। कहा कि जीवन में अपना उद्देश्य खोजने के लिए संघर्ष हो या आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को अपूर्ण देख कर जलन कर रहे हो। कहा कि शेक्सपियर के पात्र जिन मुश्किल परिस्थितयों में खुद को पाते है, वे बेहद ही प्रासांगिक हैं। इस कारण ही शेक्सपियर एक टाइमलेस नाटककार के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने मैकबेथ, हैमलेट, रोमियो एंड जूलियट, टेंपेस्ट, किंग लियर नाटकों की रचना की। जिनका कि बालीवुड व हालीवुड दोनों सिनेमा जगत में छायांकन किया जा चुका है। इस मौके पर डा. जुनिश, डा. अमित कुमार गौड़, डा. विजयलक्ष्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *