शक्ति मलिक हत्या का मामला तेजस्वी व तेजप्रताप समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Spread the love

नई दिल्ली , एजेंसी । बिहार विधानसभा चुनाव में एक नया मोड आ गया है। आरजेडी के बागी नेता शक्ति मलिक की हत्या के मामले में पुर्णिय जिले के बेहट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में तेजस्वी यादव व तेजप्रताप यादव समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शक्ति मलिक द्वारा पार्टी से बगावत करने के बाद आशंका जताई गई थी कि तेजस्वी यादव उनकी हत्या करवा सकते है। इसके बाद शक्ति मलिक की हत्या हुई तो बिहार की राजनीति गर्मा गई। आरजेडी के दो मुख्य नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद दल के लिए मुसीबतें बढ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *