बाप-बेटी के रिश्ते को किया शर्मसार

Spread the love

देहरादून। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है। बाप अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ पिछले कई दिनों से अश्लीलता करते आ रहा था। मां को जब इसके बारे में पता चला तो उसने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सूचना के चार घंटे के भीतर ही आरोपी बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी एक कार के शोरूम में पहले सेल्स मैनेजर के पद पर था। मां एक निजी स्कूल में शिक्षक है। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि रविवार को एक महिला ने थाने में तहरीर दी कि उसका पति मार्च से उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। जिसकी जानकारी उसे रविवार को चली। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक कार के शो रूम में सेल्स मैनेजर था। किसी वजह से उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद से वह घर पर बेटी के साथ रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *