लोकनृत्य में शांति इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल रहा अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: जय देव भूमि फाउंडेशन की ओर से आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में शांति इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंगा प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आयोजित महोत्सम में क्षेत्र के 28 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। संस्था के अध्यक्ष शिवानंद लखेड़ा ने बताया कि उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण के लिए युवाओं को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। बताया कि प्रतियोगिता में शांति इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल प्रथम, हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर द्वितीय व बलूनी पब्लिक स्कूल नजीबाबाद तृतीय स्थान पर रहा। वहीं, सीनियर वर्ग में आरपी पब्लिक स्कूल तेडीपाड़ा, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल देवी रोड व गुरुरामराय पब्लिक स्कूल प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर तनुजा मैठाणी, मीना राणा, कविता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *