500 क्यूसेक घट गया शारदा नदी का जलस्तर

Spread the love

चम्पावत। शारदा नदी में पिछले साल के मुकाबले पांच सौ क्यूसेक जलस्तर घटा है। जलस्तर घटने का कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का होना बताया जा रहा है। जलस्तर घटने से बिजली उत्पादन पर फर्क पड़ने की संभावना है। चम्पावत के टनकपुर में बहने वाली शारदा नदी का जलस्तर बुधवार को 5300 क्यूसेक जलस्तर दर्ज किया गया। इसी दिन पिछले साल नदी का जलस्तर 5800 क्यूसेक था। यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि नदी के जलस्तर में गिरावट का कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होना है। एसडीओ ने बताया कि नदियों के उद्गम स्थल बर्फबारी की मोटी चादर से ढक जाते हैं। जिस कारण इन्हें पिघलने में समय लगता है। इसी वजह से नदियों के प्रवाह में कमी आती है। कहा कि तापमान में बढ़ोत्तरी होते ही नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा। शारदा नदी का जलस्तर कम होने से एनएचपीसी पवर स्टेशन के बिजली उत्पादन में फर्क पड़ने की संभावना है। हालांकि सिंचाई विभाग पर्याप्त पानी केनाल में छोड़ रही है। इसके अलावा नेपाल को डेढ़ सौ क्यूसेक पानी यूपी सिंचाई विभाग देता है। जिसे इन दिनों नेपाल के कहने पर बंद किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *