स्व. शशि त्यागी को दी श्रद्धाजंलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। ग्रामीण विकास विज्ञान समिति की संस्थापिका शशि त्यागी के आकस्मिक निधन पर समिति के सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। बुधवार को आयोजित सभा में समिति के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. शशि त्यागी हम सब के सुख-दु:ख की वो साथी थीं। सब के लिए स्नेह, सहयोग और शुभ कामना यही उनका जीवन था। आध्यात्मिक और समाजिक जीवन से परिपूर्ण शशि त्यागी गांधी, विनोबा के आदर्शों पर आजीवन अडिग रहीं। ईश्वर, गरीबों और महिलाओं के लिए उनका पूर्ण जीवन समर्पित था। कोटद्वार ग्रामीण विकास विज्ञान समिति की संयोजिका लक्ष्मी कुकरेती ने बताया कि उन्होंने एक आदर्श जीवन का उदाहरण रखा हम सब के सामने। ईश्वर हमें शक्ति और आशीर्वाद दे कि हम सब भी उनके मूल्यों और गुणों को जीवन में अपना सके। उन्होंने कहा कि संस्था निरंतर समाज में गरीबों वंचितों शिक्षा के लिए सेवा कार्य कर रही है। श्रद्धाजंलि देने वालों में विनीता भट्ट, विनय किशोर रावत, रोशन कुकरेती, गौरव जोशी, भारत सिंह रावत, आलोक कुकरेती आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *