शारदीय नवरात्र शुरू, निकाली भव्य शोभा यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : शारदीय नवरात्र के पावन शुभ अवसर पर आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर सांगुड़ा मंदिर में विगत वर्षों की भांति मां भुवनेश्वरी मंदिर विकास मिशन एवं पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में सभी भक्तों ने हर्षोल्लास से प्रथम दिवस में नारद गंगा में माँ की चल मूर्ति स्नान के साथ बिलखेत चौक से माँ भुवनेश्वरी मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली।
मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य नागेंद्र मोहन सैलवाल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। पाठार्थी ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ एवम हवन प्रारंभ किया गया। सभी भक्तो को माँ का भोग प्रसाद वितरण किया गया। सभी भक्तों की सुख समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर मां भुवनेश्वरी विकास मिशन के अध्यक्ष मदन सिंह रावत ने कहा कि मां भुवनेश्वरी में सभी भक्तों की आस्था है। उन्होंने सभी भक्तों से शारदीय नवरात्र पर मां भुवनेश्वरी मंदिर में आयोजित दस दिनों तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान को शांति पूर्वक आयोजन में सहयोग की अपील की। वही मां भुवनेश्वरी पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी ने कहा कि पूजा सेवा समिति पौराणिक रीति-रिवाजों को जीवंत बनाएं रखने के लिए समय-समय आयोजन करती रहेगी। इस दौरान सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी, राजस्व निरीक्षक सुदामा सिंह रावत ने भी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर महेंद्र सिंह राणा ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल, मां भुवनेश्वरी मंदिर मिशन के अध्यक्ष मदन सिंह रावत, गेंद मेला विकास समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, सचिव सचिव कैलाश थलेड़ी, मंदिर समिति के सचिव सोम नैथानी, कोषाध्यक्ष आलोक रावत, ग्राम प्रधान बिलखेत श्रीमती सुमित्रा देवी, ग्राम प्रधान धारी मदन सिंह रावत, पूर्व प्रधान मरोड़ा सुबोध नेगी, मनोज नैथानी, ओमप्रकाश नैथानी, दिग्विजय रावत, अशोक रावत, कोमल सिंह रावत, सुनील नैथानी आदि भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *