यात्रा के अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ साझा किये

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद डबराल पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में हुई केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा में प्रतिभाग कर वापस लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि आम जन का कहना था कि यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार के इंतजाम नाकाफी साबित हुए हैं। आपदा में स्थानीय लोगों का व्यापक रूप से नुकसान होने के बाद भी सरकार नुकसान के आंकड़े छुपा रही है।
रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने यात्रा के अनुभवों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि हरिद्वार से आरंभ यात्रा का सभी जगहों पर लोगों ने स्वागत किया। यात्रा में स्थानीय लोग भी उनका साथ दे रहे थे। अभी केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा के कारण यात्रा को स्थगित करना पड़ा है। मौसम सामान्य होते ही यात्रा को फिर से आरंभ किया जायेगा। बताया कि यात्रा के दौरान आम जन प्रदेश सरकार से नाराज नजर आए। इसका खामियाजा प्रदेश सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस दौरान प्रवेश रावत, संजय डबराल, गोपाल गुसांई, सुवेग जोशी, अमित नेगी, अविरल पंत, वीरेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *