शशि हिंडोलाखाल, मकान चंद्रबदनी के अध्यक्ष बने

Spread the love

नई टिहरी। देवप्रयाग ब्लक कांग्रेस की बैठक में शशि प्रकाश भट्ट को हिंडोलाखाल और मकान सिंह चौहान को चंद्रबदनी का ब्लक अध्यक्ष बनाया गया। बैठक के बाद कांग्रेसियों ने जामणीखाल बाजार में विपक्ष के 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस देवप्रयाग जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर ब्लक को दो भागों में बांटा गया हैं। जिसमें हिंडोलाखाल ब्लक में भटकोट, आमणी, बनगढ़ और रूमधार तथा नए बने चंद्रबदनी ब्लक में पुजार गांव, त्युंणा, धरुण व जगधार न्याय पंचायत शामिल किए गए हैं। असवाल ने कहा कि नव नियुक्त ब्लक अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी को दोनों ब्लकों में मजबूत कर आगामी लोकसभा एवं पंचायत चुनाव में जीत दिलाने का काम करेंगे। देवप्रयाग विधानसभा प्रभारी एडवोकेट अनिल रावत ने नवनियुक्त ब्लक अध्यक्षों को शीघ्र 6 से 10 बूथों पर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करने तथा प्रत्येक बूथ में बूथ कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए। मौके पर जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, विधानसभा प्रभारी अनिल रावत, विक्रम बिष्ट, ड़ जितेंद्र उनियाल, जिला उपाध्यक्ष गणेश झिल्डीयाल, सेवादल ब्लक अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, केशवानंद डंगवाल, धनवान सिंह पंवार, विजय पंवार, देवेंद्र र्केतुरा, हेमंत भट्ट, श्याम सुंदर भट्ट, वीर सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *