रुद्रप्रयाग : जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन रुद्रप्रयाग की ब्लॉक शाखा जखोली का वार्षिक अधिवेशन प्राथमिक विद्यालय तुनेटा में हुआ। अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कर शशि गोस्वामी को अध्यक्ष, दामोदर गोस्वामी को मंत्री, गोपाल रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिशु मोहन को संयुक्त मंत्री तथा गोपाल लाल शाह को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दलेब सिंह राणा ने कहा कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने की ठोस पहल करेगा। अधिवेशन में शिक्षकों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने, शिक्षक हितों की रक्षा करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। (एजेंसी)