जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अधिवेशन में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। अधिवेशन में संघ की नई जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें शशिकांत ममगाईं को जिलाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने राजकीय कार्मिकों की तरह उन्हें अर्जित अवकाशों के नकदीकरण करने की मांग उठाई।
पौड़ी में आयोजित अधिवेशन में मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि अशासकीय कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें शशिकांत ममगाईं को जिलाध्यक्ष, ओमप्रकाश ममगाईं को जिलामंत्री, हीरेंद्र खंतवाल को कोषाध्यक्ष, जयदेव असवाल को सह कोषाध्यक्ष व दीपक कोटियाल को उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश नेगी, प्रदेश संगठन मंत्री विजय, महेंद्र सिंह, भोला सिंह आदि शामिल मौजूद रहे।