दौड़ प्रतियोगिता में शौर्य व आरुषि ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत कांडाखाल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में शौर्य व बालिका वर्ग में आरुषि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ज्येष्ठ प्रमुख द्वारीखाल नील नैथानी व इंटर कालेज कांडाखाल लंगूर के प्रधानाचार्य सोमप्रकाश कंडवाल ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेल हमारे जीवन का अमूल्य हिस्सा है। प्रतिस्पर्धा, सहयोग जैसी उच्च जीवन मूल्य हमें खेलों से प्राप्त होते हैं। कहा कि विद्यार्थियों को अपने विद्यालय में होने वाली हर खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए। इस दौरान 60 मीटर दौड़ अंडर-14 बालक वर्ग में शौर्य डोबरियाल, अनुज डोबरियाल, अर्नब, बालिका वर्ग में आरुषि, शिवानी, वित्तीय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। छ: सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में आरुषि प्रथम रही। अंडर-19 बालक सौ मीटर दौड़ में किशन बिंजोला, आयुष केष्टवाल प्रथम, द्वितीय रहे। आठ सौ मीटर दौड़ में दीपांशु प्रथम, आयुष द्वितीय एवं जुहेद तृतीय रहा। अंडर-14 कबड्डी बालिका वर्ग में इंटर कालेज कांडाखाल लंगूर प्रथम, राजकीय इंटर कालेज चाक्यूसैण द्वितीय रहा। बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैण प्रथम, इंटर कॉलेज कांडाखाल लंगूर द्वितीय रहा। अंडर-19 कबड्डी बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैण प्रथम, इंटर कालेज कांडाखाल द्वितीय रहा। बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैण प्रथम व इंटर कॉलेज कांडाखाल द्वितीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *