सामान्य ज्ञान में शौर्य और गौतम रहे अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : ग्रीन पब्लिक स्कूल सतपुली में गुरुवार को अमर सिंह रावत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शौर्य बिष्ट ने प्रथम, ईश रावत ने द्वितीय और तनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में गौतम भंडारी पहले, आदित्य रावत दूसरे और वंश गुसाईं तीसरे स्थान पर रहा। इससे पहले मुख्य अतिथि डॉ. रमेश चंद्र डोबरियाल और स्कूल के प्रधानाचार्य संगीत कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में डॉ. पंचम सिंह, सौरव सिंह, विपिन कुमार, अजय कुमार, सर्वेंद्र सिंह रावत, सरल देवी, मेनका देवी, बबिता देवी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *