शीला माउंट ने नैनी माउंट को हरा ट्रफी पर कब्जा किया

Spread the love

नैनीताल। डीएसए ग्राउंड में शीला माउंट समूह की ओर से आयोजित स्व़ राजेंद्र बिनवाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शीला माउंट क्लब ने नैनी माउंट अचीवर्स भवाली को पराजित कर ट्रफी कर कब्जा किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य रहीं। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नैनी माउंट अचीवर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 90 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शीला माउंट ने 13वें ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अंकित भट्ट, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शीला माउंट के भास्कर बिष्ट, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज व क्षेत्ररक्षण आकाश को चुना गया। विधायक सरिता ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, सभासद मनोज जोशी, राजू टांक, सागर आर्य, गजाला कमल, त्रिभुवन फर्त्याल, हरीश राणा, मोहित साह, शुभम कुमार, भुवन बिष्ट, गोविंद बोरा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *