शैल शिल्पी विकास संगठन ने डा. भीमराव को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शैल शिल्पी विकास संगठन की ओर से देश के संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बुधवार को सिम्मलचौड़ स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
सभा की अध्यक्षता करते हुए संगठन अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि आज ही के दिन सन् 1956 में बाबा साहब ने अंतिम सांस ली। उन्होंने ही देश को भारतीय संविधान के रूप में एक अमिट एवं महान संविधान दिया। हम सभी का कर्तव्य है कि हम देश के संविधान के मूल सिद्धांत न्याय, समता, स्वतंत्रता, बंधुता को कायम रखते हुए बाबा साहब के सपनों के भारत का निर्माण करें, यही बाबा साहब के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त रेंजर केसी राम निराला, विनोद कुमार, सत्येंद्र खेतवाल, शिव कुमार, धर्मेंद्र सिंह, हर्ष कुमार और इंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *