जमीन कब्जाने वाले शेरखान गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनआरआई महिला की करोड़ों की संपत्ति के फर्जी दस्तवेज तैयार करने वाले शेरखान गैंग के एक और सदस्य को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही गैंग के मुख्य सदस्य समेत चार अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है। बीते साल 21 नवंबर को सुमन देवी निवासी किशनपुर थाना राजपुर में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी सहेली रितु मेहता ने उनको किशनपुर स्थित जमीन और बंगले की देखरेख के लिए रखा था। शेरखान नाम के एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ उक्त जमीन और बंगले के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने गैंग के मुख्य सदस्य विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ, विनोद कुमार उर्फ केडी, महेश चौहान और प्रमोद गिरी को दिसंबर में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ और साक्ष्य संकलन के आधार पर धोखाधड़ी में सहरानपुर निवासी एक अभियुक्त अकबर का नाम प्रकाश में आया था, जिसे पुलिस ने शनिवार को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने अपना अकबर पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मकान नंबर 131 नूर बस्ती, थाना सिटी कोतवाली, जनपद सहारनपुर बताया। पुलिस टीम में एसआई पीडी भट्ट, प्रवेश रावत, बलवीर सिंह और कांस्टेबल सुशील शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *