शर्लिन चोपड़ा का बोल्ड अवतार हुआ वायरल, रिवीलिंग आउटफिट में गिराई बिजली

Spread the love

बॉलीवुड की बोल्ड और बेबाक अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा हमेशा ही अपने बोल्ड लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं. इस तस्वीर में शर्लिन ने ग्रे रंग का रिवीलिंग आउटफिट पहना हुआ है और ऑफ व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए हुए हैं. उन्होंने अपने बालों को एक खास अंदाज में बांधा हुआ है और लाइट मेकअप के साथ मिरर के सामने पोज दे रही हैं. शर्लिन का यह बोल्ड अवतार उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. फैंस उनके इस लुक पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें लगातार कमेंट्स और लाइक्स कर रहे हैं. शर्लिन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
शर्लिन चोपड़ा का जन्म 11 फरवरी 1984 को हुआ था. शर्लिन चोपड़ा का असली नाम मोना चोपड़ा है. शर्लिन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म टाइमपास से की थी. शर्लिन भारत की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने प्लेबॉय मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था. इस फोटोशूट के बाद शर्लिन काफी सुर्खियों में रही थीं. शर्लिन हिंदी फिल्मों के अलावा कई तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. शर्लिन टीवी जगत में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं. शर्लिन चोपड़ा (स्द्धद्गह्म्द्य4ठ्ठ ष्टद्धशश्चह्म्ड्ड) ने एम टीवी के शो स्पिल्ट्सविला को होस्ट किया था. इसके अलावा शर्लिन रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 3 में दिखाई दी थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *