आज ऐठाण में प्रवास करेंगे शीलगुर देवता

Spread the love

विकासनगर। तहसील अन्तर्गत क्षेत्र के खत शिलगाव में तीन वर्ष के प्रवास के बाद शीलगुर देवता को छजाड मन्दिर से पूजा अर्चना के बाद महाराज ने हरटाड गांव के लिए प्रस्थान किया। शुक्रवार को हरटाड में प्रस्थान के बाद शनिवार को ऐठाण में शीलगुर देवता प्रवास करेंगे। रविवार को एक वर्ष के प्रवास के लिए शीलगुर देवता बाणाधार पहुंचेंगे। शुक्रवार दोपहर छजाड गांव स्थित शीलगुर देवता मन्दिर से गाजे बाजे, पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ देवता की पालकी बाहर निकाली गयी। इस अवसर पर श्रद्घालुओं ने देवता की पालकी को कन्धा लगाकर देव दर्शन कर पुण्य कमाया। लोगों ने देवता का आशीर्वाद लिया। शुक्रवार को शीलगुर देवता की हरटाड गांव के पूर्व प्रधान रमेश चौहान के घर पूजा होगी। शनिवार को देवता ऐठान गांव मे ठहरेंगे। रविवार को देवता केराड निमगा होते हुए रात्रि को बाणाधार गांव पहुंचेंगे। जहां महाराज एक वर्ष का प्रवास करेंगे। यह जानकारी शीलगुर देवता के वजीर मेजर सिंह शर्मा ने दी। शर्मा ने बताया शीलगुर देवता को कोविड के कारण दो वर्ष भटाड छजाड रोकना पड़ा। जबकि भटाड छजाड एक वर्ष का प्रवास भरवाशा होता था। इस अवसर पर स्याणा महेन्द्र सिंह, हरपाल चौहान, रमेश चौहान, यशपाल सिंह, जयेंद्र सिंह, खजान सिंह, मेजर सिंह चौहान, विरेन्द्र शर्मा, महिमानंद, आत्माराम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *