शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो महिलाओं का विकास करती है: डॉ. प्रेमलता

Spread the love

पिथौरागढ़। एलएसएम पीजी कॉलेज में हिंदी विभाग के तुलसीदास कक्ष में महिला दिवस सप्ताह शुरु हो गया है। शुक्रवार को विभाग प्रभारी डॉ. नीलाक्षी जोशी ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। डॉ. प्रेमलता पंत ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो महिलाओं का विकास करती है। इसके बाद कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें पारस पंत ने प्रथम, धर्मा राणा ने दूसरा जबकि कविता ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डॉ. सोनी टम्टा, डॉ. मनीषा पांडेय, डॉ. सुनीता बिष्ट, डॉ. कविता जोशी डॉ. गीता पांडेय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *