उत्तराखंड की टीम मेें खेलेगी शिक्षा कोली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लैंसडौन निवासी शिक्षा कोली का चयन उत्तराखंड अंडर-15 महिला टीम के लिए हुआ है। बेटी की इस सफलता पर स्वजनों व क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है। इससे पूर्व भी शिक्षा क्रिकेट के क्षेत्र में कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है।
शिक्षा मूल रूप से ग्राम पटलपानी बीरोंखाल की रहने वाली है। शिक्षा के दादा स्व. सुरेशानंद लैंसडौन स्थित फूड ग्रेन डिपो में कार्यरत थे और दादी राजकुमारी देवी कई साल तक सुर संस्था की सदस्य रही। शिक्षा के पिता प्रमोद कुमार ने प्रारंभिक शिक्षा लैंसडौन से पूरी की। शिक्षा के पिता लैंसडौन क्रिकेट क्लब के प्रमुख स्पिन गेंदबाज रह चुके हैं। शिक्षा ने अपने पिता से ही गेंदबाजी के गुर सीखे। शिक्षा देहरादून स्थित निंबस क्रिकेट अकेडमी में कोच रवि नेगी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इसके साथ ही शिक्षा दिल्ली के प्रतिष्ठित बेस्ट एंड वेस्ट क्रिकेट क्लब की प्रमुख गेंदबाज़ भी है। जिसके उसे कोच एवं ओनर हरप्रकाश है। शिक्षा ने दिल्ली के खाटू श्याम क्रिकेट अकेडमी, हरि नगर से भी प्रशिक्षण लिया। वह भारत दौरे पर आई आस्ट्रेलिया क्लब अंडर-15 बायज टीम के विरुद्ध उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बेस्ट बालर का खिताब अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त दिल्ली के सबसे चर्चित और नंबर-1 माने जाने वाले सोनेट क्रिकेट क्लब के खिलाफ मुकाबले में शिक्षा ने फाइनल में पांच विकेट लिए। उन्होंने टूर्नामेंट की बेस्ट बॉलर का खिताब प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *