निबंध प्रतियोगिता में शिल्पा रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के आईक्यूएसी एवं वाणिज्य परिषद के संयुक्त तत्वाधान में उत्तराखंड के सामाजिक- आर्थिक विकास में महिलाओं की भूमिका ” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता में शिल्पा रावत एमकॉम तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम , खुशबू एमकॉम प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय व मनीषा बीकॉम तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए छात्र-छात्राओं को इस तरह के पाठ्य सहगामी क्रिया- कलापों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। निबंध प्रतियोगिता के संयोजक डॉ संतोष कुमार गुप्ता ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के सामाजिक -आर्थिक विकास के लिए राज्य की महिलाएं ” रीढ की हड्डी ” के समान है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया। उक्त प्रतियोगिता में वाणिज्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ ऋचा जैन एवं डॉ प्रियंका अग्रवाल ने निर्णायक की भूमिका निर्वाहन की। इस अवसर पर डॉ संदीप अग्रवाल एवं डॉक्टर अंशिका बंसल भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *