शिल्पकार सभा ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 138वीं जयंती मनाई

Spread the love

नैनीताल। शिल्पकार सभा नैनीताल की ओर से राय बहादुर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 138वीं जयंती मनाई गई। कोरोना काल के चलते कार्यक्रम सादगी के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष संजय कुमार संजू और संचालन रमेश चंद्रा ने किया। इस दौरान मुंशी हरिप्रसाद टम्टा के कार्यों को याद किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बिंदुखत्ता प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। कार्यक्रम में समीर आर्य, कैलाश आगरकोटी, राजेश लाल, संजय कुमार, देवेंद्र प्रकाश, विनोद कुमार, जीतेंद्र टम्टा, मनोज मोहन आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *