कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : विकासखंड थलीसैंण में चल रहे 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा की शुरूआत कलश यात्रा के साथ हुई। बुधवार को महिलाओं ने थलीसैंण बाजार में कलश यात्रा निकाली।
विन्देश्वर हंसेश्वर सांस्कृतिक सामाजिक संस्था की ओर से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक आचार्य कमलेश्वर चंद्र जोशी ने शिव भगवान की महिमा का वर्णन सुनाया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह चौहान ने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की। इस मौके पर विशम्बर दंत मंमगाई, बिक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह, डॉ. सतेन्द्र सेमवाल, सतेन्द्र सिंह, मनवर सिंह, संजय धस्माना, श्याम सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, अनिल सिंह, विकेश धस्माना, प्रधान आंनद सिंह नेगी, राकेश मंमगाई, उमराव सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *