तीर्थनगरी में बैंड-बाजों और झांकियों संग निकली शिव बारात

Spread the love

ऋषिकेश()। श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत नगर में शिव बारात निकाली गई। नगर क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा के साथ शिव बारात का स्वागत किया। देर रात तक श्रद्धालु शिव बारात में झूमते नजर आए। शिव बारात में भगवान शिव के अलावा विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी, उनके वाहन नंदी और शिवगण आकर्षण का केंद्र रहे। सोमवार को गंगा नगर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर के महंत रामेश्वर गिरी महाराज के सानिध्य में शिव बारात का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मेयर शंभू पासवान ने नारियल फोड़कर किया। मंदिर परिसर से विभिन्न झांकियों और बैंड बाजों के साथ शिव बारात निकाली गई। मंदिर से आरंभ हुई शिव बारात बनखंडी मंदिर होते हीरालाल मार्ग, रेलवे रोड, देहरादून रोड, हरिद्वार रोड, तिलक रोड होते हुए त्रिवेणी घाट पहुंची। जहां भगवान शिव और पार्वती के विवाह की झांकी प्रस्तुत की गई। नगर क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर शिव बारात का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। मौके पर महंत विनय सारस्वत, महंत पूर्णानंद, महंत निर्मल दास तपोवन, स्वामी धर्मवीर दादूपंथी, महंत हरिदास, महामंडलेश्वर रविंद्र दास, भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, पार्षद राजू बिष्ट, सचिन अग्रवाल, आदर्श पांडेय, विनोद रतूड़ी, पंकज कौशल, शिव कुमार गौतम, गणेश पांडेय, शैलेंद्र रस्तोगी, योगेश सक्सेना, पम्मी गर्ग, रमेश अरोड़ा, किशोर गौड़, संजय कौशिक, जालंधर रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *