शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े शिव भक्त

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : सावन के दूसरे सोमवार पर श्रीनगर और आसपास क्षेत्र के कमलेश्वर महादेव मंदिर, नागेश्वर महादेव मंदिर, कटकेश्वर महादेव और किलकिलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से दोपहर तक भक्त जलाभिषेक करने के लिये शिवालयों में पहुंचते रहे। भक्तों ने शिव मंदिरों में पहुंचकर दूध, जल और बेल पत्र के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
सुबह से तेज धूप के बावजूद भी दूर-दराज से शिव मंदिरों में भक्तों का तांता दिनभर जारी रहा। दूसरे सोमवार पर सुबह चार बजे से ही कमलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हुई। बच्चे, पुरुष, महिलाएं बड़ी तादात में शिवालयों में दर्शन करने के लिए पहुंचे। वहीं दर्शन के लिए मंदिर परिसर से मुख्य मार्ग तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही। बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। कमलेश्वर महादेव मंदिर के महंत आशुतोष पुरी महाराज ने बताया कि सिद्धपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर में जो भी भक्त सच्ची आस्था से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करता है। उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। कहा कि श्रावण मास में भक्तों द्वारा मात्र जल चढ़ाने से ही भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *