शिवालिक नगर पालिका कराएगी पार्को का निर्माण व सौन्दर्यकरण

Spread the love

हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर शीघ्र ही क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा पार्कों का निर्माण व सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करने जा रही है। निर्माण को लेकर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नगर पालिका सभासदों, पार्टी कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ क्षेत्र के विभिन्न पार्को व चौराहों का निरीक्षण किया। राजीव शर्मा ने कहा कि सभी पार्को व सामुदायिक केंद्र फेस- 3 चौराहे का सौंदर्यीकरण कार्य अगले 15 दिन के अंदर शुरू करा दिया जाएगा। सभी पार्कों में ओपन जिम, सोलर लाइट, बेंच, झूले के अलावा आकर्षक थीम बेस डेवलपमेंट होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के अंत तक नगर पालिका क्षेत्र अपने सौंदर्य और स्वच्छता के लिए पूरे प्रदेश में जाना जाएगा। इस दौरान सभासद पंकज चौहान, हरिओम चौहान, अजय मलिक, पवन शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र बिश्नोई, अवधेश राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला, महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, अरुण पंडित, साहिब वालिया ,अमित भट्ट, नवीन भट्ट, अंकुश मलिक, विशाल, आर्यन शर्मा, अनूप रावत, सुमित नेगी, मनीराम, देवेंद्र चौधरी, स्थानीय नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *