गोला फेंक में शिवम व साक्षी रहे प्रथम स्थान पर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : संकुल खंदूखाल के क्रीड़ा मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
बालिका वर्ग की 600 मी. दौड़ में रापूमावि खंदूखाल की साक्षी प्रथम रही। बालिका वर्ग की 60 मी. दौड़ में साक्षी व बालक वर्ग में देवभूमि स्कूल के नीरज पंवार प्रथम रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में ऐंजल हेवन स्कूल के शिवम व देवभूमि स्कूल की साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में राइंका खंदूखाल के साहिल व पूमावि खंदूखाल की साक्षी प्रथम रही। 100 मी. दौड़ में देवभूमि स्कूल के प्रियांशु व अदिति ने प्रथम स्थान हासिल किया। 200 मी. दौड़ में शैमफोर्ड स्कूल की शिवानी व देवभूमि के प्रियांशु राणा प्रथम रहे। संचालन एसपी उनियाल व देवेंद्र उनियाल ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक ललित बिष्ट, डा. विपिन रावत, कुसुम बिष्ट व पंकज ध्यानी रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि रेलवे के प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील गुप्ता, क्षेपंस शांतिलाल लिंगवाल व प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी राइंका के प्रधानाचार्य उपेंद्र प्रसाद उनियाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *