जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लिया क्लब डिग्निटी की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। इस दौरान क्लब में शिवम बंसल को अध्यक्ष व संस्कार गोयल को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती को लेकर कार्य करने का भी संकल्प लिया।
बैठक में अक्षत जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष आराध्या अग्रवाल व सचिव रहे वैभव अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनवाया। कहा कि उन्होंने क्लब की बेहतरी लिए हरसंभव प्रयास किया। चुने हुए पदाधिकारियों ने समाज सेवा के क्षेत्र में अधिक सक्रियता से कार्य करवाए जाने का आश्वासन दिया।