श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा के कक्षा पांच के छात्र शिवम भट्ट ने सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर छात्र के पिता अनिल प्रसाद भट्ट ने प्रधानाचार्य बीरेंद्र बिष्ट एवं समस्त विद्यालय परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से शिवम को सफलता मिली है। (एजेंसी)