शिवांशु बड़थ्वाल बनें प्रधानमंत्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जानकीनगर में छात्र संसद व कन्या भारती का गठन हुआ। जिसमें शिवांशु बड़थ्वाल को प्रधानमंत्री बनाया गया।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक विष्णु कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कोटद्वार के जिला प्रचारक कमल कुमार, प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, प्रबंधक राजेंद्र जखमोला व विशिष्ट अतिथि डा. सुरेश कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। छात्र सांसद प्रभारी शिवराम बडोला ने बताया कि छात्र संसद में शिवांशु बड़थ्वाल को प्रधानमंत्री, केशव चतुर्वेदी को सेनापति, मोहित नेगी को उप प्रधानमंत्री, सार्थक जुयाल को उप सेनापति बनाया गया। कन्या भारती में नेहा पंवार को अध्यक्ष, निहारिका नेगी को सचिव, वंदना को विभाग प्रमुख, आरुषि चतुर्वेदी को विभाग प्रमुख और अपर्ण कोली को पुस्तकालय प्रमुख का दायित्व दिया गया। कार्यक्रम में आस्था प्रजापति को प्रचार प्रमुख, अपर्णा को समाचार प्रमुख, अनन्या ध्यानी को वाचनालय प्रमुख, अदिति ध्यानी को संस्कृत प्रमुख, हिमांशु को पर्यावरण प्रमुख, आयुषी बडोला को स्वच्छता प्रमुख, प्रशांत धस्माना को विज्ञान प्रमुख, प्रियंका को प्रतियोगिता प्रमुख, वैष्णवी डोबरियाल को भोजन प्रमुख, आशीष रावत को घोष प्रमुख, नवीन सिंह को वाहन प्रमुख बनाया गया है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक रोहित बलोदी, उप प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला, राकेश चमोली, राहुल भाटिया, भूपेंद्र रावत, राजन कुमार, मोहन सिंह, अनिरुद्ध गुसाईं, सुबोध ध्यानी, चंद्र प्रकाश, संगीता रावत, मधुबाला नौटियाल, संगीता कुकशाल, नंदिनी नैथानी, प्रेरणा शर्मा, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *