शिविर में 40 मरीजों ने कराया उपचार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। नगर पंचायत सतपुली के दुधारखाल रोड़ पर अवनी डेंटल क्लीनिक में एडवांस इलेक्ट्रोमैग्नेटिक थैरेपी सेंटर शुरू हो गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डॉ. अनुपम पाठक, डॉ. संजय मौर्य व डॉ. सुनील डंडरियाल की टीम द्वारा पैरालाइसिस, कमरदर्द, श्वास, एलर्जी, किडनी, गठिया, लीवर व महिलाओं से सम्बन्धित बीमारी के मरीजों का इलेक्ट्रोमैग्नेटिक थैरेपी से मरीजों का इलाज किया गया। अवनी डेण्टल क्लीनिक के संचालक डॉ. सुनील डंडरियाल ने बताया कि एडवांस इलेक्ट्रोमैग्नेटिक थैरेपी से युवाओं को रोजगार से भी जोड़ा जाएगा जिसके लिए भविष्य में युवाओं को ऑनलाइन प्रक्षिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित किया जायेगा। शिविर में नरेश सुन्दरियाल, मुकेश चन्द, संजय कुकरेती, अचलानंद डोबरियाल, डबल मिंया, मनीष खुगशाल ‘स्वतन्त्र’, सत्यनारायण वेदी, जोगेश्वर घनशाला, अंकित नेगी, आकाश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *