मार्ग की बदहाली पर भड़के शिवपुरवासी, मरम्मत की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शिकायत के बाद भी वार्ड नंबर 18 शिवपुर गोपाल कॉलानी की सड़क का मरम्मत कार्य प्रारंभ नहीं होने पर वार्डवासियों ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि बदहाल मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वर्षाकाल में लगातार समस्या बढ़ती जा रही है। वार्डवासियों ने जन हित को देखते हुए जल्द मार्ग मरम्मत की मांग उठाई।
कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में वार्डवासियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। बताया कि शिवपुर के गोपाल कालोनी कों सड़क से जोड़ने वाला लगभग दो सौ मीटर रास्ता पिछले लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। रास्ते पर जगह-जगह खड्ढे होने के कारण स्थानीय निवासियों खासकर स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार स्थानीय परिवार समस्या से नगर निगम को अवगत भी करवा चुके हैं। लेकिन, अब तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर झांकने तक नहीं पहुंचा। नतीजा, वर्षाकाल में वार्डवासियों की सबसे अधिक समस्या बढ़ रही है। इस मौके पर प्रवीन रावत, विजय रावत, बृजपाल सिंह नेगी, सुदर्शन रावत, गणेश नेगी, पूरण सिंह, राजमोहन सिंह नेगी, जीवन सिंह कोली, मायाराम कंडवाल, मदन सिंह, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *