शोभा उनियाल को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार : श्री शिव शक्ति समिति की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता शोभा उनियाल को सम्मानित किया गया। इस दौरान सदस्यों ने भी समाज सेवा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
आयोजित कार्यक्रम में आचार्य राकेश चंद्र लखेड़ा ने शोभा उनियाल को शिव की प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कहा कि धर्म के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में शोभा उनियाल एक महत्वपूर्ण योगदान दें रही हैं। उनकी ओर से समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। वह लगातार समाज के असहाय व गरीब परिवारों की मदद के लिए भी तत्पर रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *