राम नवमी पर शहर में निकाली शोभा यात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हिंदू पंचायती धर्मशाला की ओर से गुरुवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ उमड़ी थी। लोगों ने फूल बरसाते हुए झांकी का स्वागत किया।
हिंदू पंचायती धर्मशाला से निकाली गई शोभायात्रा, बदरीनाथ मार्ग, पटेल मार्ग सहित अन्य मार्गों पर होते हुए वापस हिंदू पंचायती धर्मशाला में पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। झांकी में मुख्य आकर्षक का केंद्र राम दरवार रहा। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाते हुए झांकी का स्वागत किया। लोग मनमोहक भजन गाते हुए झांकी में चल रहे थे। सड़क किनारे भी झांकी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। लोगों ने भगवान राम का गुणगान करते हुए अपने परिवार व समाज के लिए सुख शांति की कामना की। झांकी में शामिल गजेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि प्रतिवर्ष हिंदू पंचायती धर्मशाला की ओर से रामनवमी पर झांकी निकाली जाती है। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल होते हैं। कहा कि झांकी के दौरान युवाओं को भी अपनी संस्कृति व सभ्यता के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *