हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली शोभा यात्रा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुंदर कांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर हनुमान जी के जयकारे लगाए। मौके पर हनुमान मंदिर के पुजारी भगवती प्रसाद बडोनी, कैलाश चमोली, विभोर बहुगुणा, संजीव प्रसाद भट्ट, गणेश भट्ट आदि ने सहयोग दिया। दूसरी ओर देर सांय को नगर क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालु जयदीप भट्ट ने लोगों को हनुमान चालीसा की पुस्तक वितरित की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *