सौरभ हत्याकांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, ‘2-3 हफ्ते पहले हुई थी मौत, गले पर थे फंदे के निशान’

Spread the love

मेरठ , यूपी के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड को लेकर नई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि सौरभ की मौत लगभग दो से तीन हफ्ते पहले हो चुकी थी। पोस्टमार्टम में यह उल्लेख किया गया है कि मृत्यु का कारण मृत्यु से पूर्व चोटों के परिणामस्वरूप हुए आघात और रक्तस्राव हैं, जो कि सामान्य परिस्थितियों में मौत का कारण बनने के लिए पर्याप्त हैं।रिपोर्ट के अनुसार सौरभ की गर्दन धड़ से पूरी तरह अलग पाई गई। दोनों हाथ शरीर से कटे हुए मिले, जिसमें हाथ कलाई से भी अलग थे।शरीर पर कुल पाँच धारदार हथियारों से लगाई गई चोटों के निशान दर्ज किए गए। शव की स्थिति बेहद खराब थी – चेहरा सूजा हुआ, एक आंख खुली व दूसरी बंद, तथा ठुड्डी पर चोट के संकेत। साथ ही, गले पर फंदे के निशान भी पाए गए। शव को सीमेंट में लिपेटकर ड्रम में बंद कर दिया गया था।बता दें कि मेरठ में सौरभ राजपूत नाम के शख्स की बेरहमी से हत्या हो गई थी। इस हत्याकांड को उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर अंजाम दिया था और शव को काटकर एक ड्रम में डाल दिया था और उसके ऊपर सीमेंट भर दिया था। मुस्कान ने अपने पति सौरभ को प्रेमी साहिल के साथ मिलकर खौफनाक मौत दी थी।पति सौरभ भारद्वाज की हत्या के बाद मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ छह दिनों तक हिमाचल प्रदेश के कसोल में भी रही थी। होटल में कमरा बुक करने से पहले दोनों ने रजिस्टर में खुद को पति पत्नी बताया था। दोनों ने 10 मार्च को होटल का एक कमरा लिया था और उसमें 16 मार्च तक यानी छह दिनों तक रुके थे। सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *