जरूरतमंद स्कूली बच्चों को जूते व मास्क वितरित किए

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। उत्तराखंड मानव सेवा समिति की ओर से नैनीडांडा क्षेत्र के विभिन्न विद्यायलों में पढ़ने वाले छात्रों को मास्क व जूते वितरित किए गए। इस दौरान समिति ने अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी गरीब व असहाय परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
नैनीडांडा क्षेत्र के राजकीय इटंर कालेज पीपली, जनता इंटर कालेज अन्दरोली व राजकीय इटंर कालेज खाल्यूंखेत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड मानव सेवा समिति के अध्यक्ष पूर्व भविष्य निधि आयुक्त, भारत सरकार (सेवानिवृत्त) वीएन शर्मा ने इन स्कूलों में अरविंद मिल्स द्वारा निर्मित 95 मास्क व जूते बांटे। बीएन शर्मा ने कहा कि उनकी संस्था पिछले कई वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा मुहैया करवाना है। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुधा काला, सतीश घनसेला, सोहन लाल ने उत्तराखंड मानव सेवा समिति का आभार प्रकट किया। इस मौके पर तेजपाल सुंद्रियाल, पृथ्वीपाल पर्णवाल, मुकेश भदूला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *