शोक व्यक्त किया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानन्द ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानी व प्रमुख आर्य समाजी स्व. गुलाब सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती
गोमती देवी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य ने बताया कि 98 वर्षीय श्रीमती गोमती देवी ने गुरूवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे
दो पुत्र डॉ. सबल सिंह, राजेन्द्र सिंह, दो बेटियां, नाती-पोतों सहित सम्पन्न परिवार छोड़ गई है। वे जीवन भर आर्य समाज से जुड़ी रही। वह आर्य समाज झण्डीचौड़
पूर्वी भाबर की संस्थापक सदस्या थी। उन्होंने बताया कि स्व. श्रीमती गोमती देवी का अंतिम संस्कार शुक्रवार 17 जुलाई को प्रात: 10 बजे पूर्ण वैदिक रीति से
मुक्तिधाम में किया जायेगा। गोमती देवी के निधन पर सुरेन्द्र लाल आर्य, चक्रधर शर्मा कमलेश, बीरेन्द्र देवरानी, जगमोहन भारद्वाज, कैप्टन पीएल खंतवाल, आचार्य
धमशास्त्री, महेन्द्र अग्रवाल, बचर्न ंसह गुसांई, शूरबीर खेतवाल, वीर सिंह ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *