निशानेबाज जेपी नौटियाल का उत्तरकाशी में जोरदार स्वागत

Spread the love

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी पहुंचे निशानेबाज जेपी नौटियाल का नगरपालिका सभागार में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने शल भेंट कर उनका सम्मान किया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित निशानेबाज जेपी नौटियाल का लोगों ने उत्तरकाशी में अभिनंदन किया। नगरपालिका सभागार में विधायक के साथ ही पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल व सभासदों ने निशानेबाज जेपी नौटियाल को भारतीय निशानेबाजी में अद्भुत योगदान के लिए सराहा। वहीं विधायक चौहान ने कहा कि जेपी नौटियाल राष्ट्रीय कोच और अध्यक्ष, भारत में पैरा शूटिंग, भारतीय पैरालंपिक समिति, पिस्टल शूटिंग में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और राष्ट्रीय रिकर्ड धारक रह चुके हैं। पिछले 33 वर्षों से उन्होंने भारत को कई बेहतरीन निशानेबाज दिए हैं। जिसमें पदमश्री और अर्जुन अवार्डी जसपाल राणा, शिल्पी सिंह, पीएन प्रकाश, मनीष नरवाल व विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज शामिल हैं। भारत सरकार ने जेपी नौटियाल को 2021 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर सभासद देवराज बिष्ट, देवेंद्र चौहान, सुधा नौटियाल, जया जमनाल, प्रीति मंजरी आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *