नैनीताल में बनटिक्की फिल्म की शूटिंग शुरू

Spread the love

 

नैनीताल। नैनीताल में हिन्दी फीचर फिल्म बनटिक्की की शूटिंग शुरू हो गई है। पहले दिन फिल्म के विभिन्न दृश्य मालरोड समेत अन्य स्थानों पर फिल्माए गए। फिल्म में मुख्य किरदार अभिनेता अभय देओल निभा रहे हैं। जबकि अन्य कई चर्चित नाम फिल्म से जुड़े हैं। मशहूर फैशन डिजाइनर करन मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनटिक्की फिल्म बनाई जा रही है। बीते दिनों हिमांचल में शूटिंग के बाद बुधवार को टीम नैनीताल पहुंची। प्रोडक्शन टीम के साथ अभिनेता अभय देओल भी पहुंचे हैं। दोपहर में उन्होंने अपर मालरोड में एक बाल कलाकार के साथ कई सीन फिल्माए। साथ ही मल्लीताल रिक्शा स्टैंड व पंत पार्क में झील किनारे फिल्म की शूटिंग की गई। स्थानीय व पर्यटकों की नजर जैसे ही शूटिंग कर रहे अभय पर पड़ी तो भीड़ जुट गई। लोग उनसे मिलने को जद्दोजहद करते नजर आए, लेकिन प्रोडक्शन टीम ने शूटिंग क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को एंट्री नहीं दी। जिससे प्रसंशकों को निराश होना पड़ा। फिल्म के लाइन प्रड्यूसर पुलकित ग्रोवर ने बताया कि फिल्म के फरहान अंसारी डायरेक्टर हैं। जिसमें जीनत अमान और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर जाएंगी। नैनीताल में अभय देओल व नुसरत बलूचा की ही शूटिंग होगी। बताया कि 22 दिनों तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शूटिंग की जाएगी। जिसमें से अधिकांश शूटिंग शहर के स्कूलों में की जानी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *