श्रीनगर में की इलै बणि उत्तराखंड जनगीत की शूटिंग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : साहित्य एवं गढ़वाली गीतकार नरीलाल निर्वेद द्वारा लिखित एवं निर्देशित जनगीत इलै बणि उत्तराखंड, यांकु बणि उत्तराखंड का रामलीला मैदान में फिल्मांकन किया गया। जिसमें उत्तराखंड की ज्वलंत समस्याओं अंकिता हत्याकांड, हाकम प्रकरण, बेरोजगारी, महिलाओं का सम्मान एवं शराब के बढ़ते प्रचलन को उठाया गया है। जनगीत में मुख्य भूमिका में मुकेश नौटियाल, आकांक्षा सिंह, राजेंद्र बड़थ्वाल, भगत सिंह बिष्ट, प्रमोद, भूपेंद्र सिंह रावत, संजय कोठारी, सानिया एवं अक्षिता ने अभिनय किया है। कैमरा में शंकर सिंह रावत एवं शुभम रावत ने सहयोग दिया है। जनगीत का 19 अक्तूबर को निर्वेद प्रोडक्शन के तहत यू ट्यूब पर लांच किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *