21 पव्वे शराब के साथ दुकानदार दबोचा

Spread the love

चम्पावत। कोतवाली पुलिस ने एक दुकानदार से शराब के 21 पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तमाम धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को इससे पूर्व भी 150 पव्वों के साथ हिरासत में लिया गया था। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को एसआई पिंकी धामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मल्लीहाट निवासी दुकानदार ईश्वरी दत्त जोशी की दुकान से 21 पव्वे शराब के बरामद किए। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ 21/60 आबकारी अधिनियम, 188, 269, 270, 03 महामारी अधिनियम और 51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल जीवन सौन और तुलसी प्रसाद भट्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *