चम्पावत के ग्रामीण कस्बों में दुकानें बंद रहीं

Spread the love

चम्पावत। पंचायत चुनाव के चलते चम्पावत के ग्रामीण कस्बों में दुकानें बंद रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव के चलते चम्पावत बाजार में भी लोगों को आवाजाही कम रही। दुकानें बंद होने से लोग चाय पानी के लिए भी तरस गए। चम्पावत में पंचायत चुनाव के चलते चम्पावत बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्र के अलावा चम्पावत का बाजार बंद रहा। चम्पावत बाजार में इक्का दुकानें खुली थी। जलपान की व्यवस्था नहीं होने से लोगों की दुश्वारियों में इजाफा हो गया। पिथौरागढ़ से चम्पावत पहुंचे यात्री रमेश सिंह और विजेंद्र सिंह ने बताया कि दुकानें बंद होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर चम्पावत के ग्रामीण इलाकों मंच, तामली, मौनपोखरी, बनलेख, मौराड़ी, ललुवापानी, पुनाबे, स्वाला, अमोड़ी, चल्थी, सूखीढांग आदि कस्बों में भी दुकानें बंद रही। इससे यहां से गुजरने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *