एनएच से दुकानों को जेसीबी से हटाया

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : श्रीनगर रोड पर उद्यान विभाग के पास एनएच पर बनाई गई दुकानों को जेसीबी की मदद से हटा दिया गया। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खुद ही हटा ली थी। प्रशासन ने स्थानीय दुकानदारों को दुकान खाली करने के लिए दो दिन का समय दिया था। बुधवार को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से श्रीनगर रोड पर स्थित दुकानों को हटा दिया। यहां पर जिला प्रशासन द्वारा पिछले करीब 33 साल पहले ये दुकाने आवंटित की गई थी। कुछ दुकानों का किराया नगर पालिका तो कुछ दुकानों का किराया समाज कल्याण विभाग ले रहा था। कोर्ट के आदेश बाद बुधवार को जिला प्रशासन ने जेसीबी की मदद से इन दुकानों को हटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *