लोहाघाट एसडीएच में फार्मासिस्ट की कमी

Spread the love

चम्पावत। एसडीएच लोहाघाट में फार्मासिस्ट की कमी दूर करने की मांग को लेकर अस्पताल के प्रभारी चीफ फॉर्मासिस्ट मुकुल राय ने नोडल अधिकारी को ज्ञापन भेजा।
मुकुल राय ने कहा कि उपजिला जिला चिकित्सालय में केवल दो ही फॉर्मासिस्ट रह गए हैं। जिनको भंडार, कोविड संबंधित, ओपीडी,एआरवी सहित अन्य कार्य करने पड़ रहे हैं। मुकुल ने बताया कि यहा इसके अलावा एक फार्मासिस्ट कोरोना पॉजिटिव और एक कोरोना के बाद अस्वस्थ और एक फार्मासिस्ट को टीकाकरण का कार्य दिया गया है। जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। उन्होंने शीघ्र फार्मासिस्ट तैनाती की मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *