लाइसेंसी बंदूक से खुद पर मारी गोली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रिखणीखाल क्षेत्र के अंतर्गत मछमोली निवासी एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदक से स्वयं पर ही गोली मार दी। व्यक्ति अपने गांव के मकान में अकेले ही रहता था।
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने रिखणीखाल पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि पूर्व सैनिक मनवर सिंह अपने घर के कमरे में मृत पड़े हुए थे और बगल में उनकी बंदूक पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टक के लिए कोटद्वार भेजा। पुलिस ने बताया कि मनवर सिंह के बेटे कोटद्वार रहते हैं। जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *