सीएम के विरोध में काले झंडे दिखाए

Spread the love

विकासनगर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाड़वाला पुल पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस के सख्ती करने पर कांग्रेसी बाड़वाला पुल के पास ही धरने पर बैठ गए और सीएम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब आधा घंटा तक कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा काटा, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए बस में बिठाकर बाजार पुलिस चौकी ले आए। कालसी थाना पुलिस ने युवा कांग्रेस के चकराता ब्लक अध्यक्ष अरुण डोभाल समेत करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं को रविवार सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छोड़ दिया गया।
आर्यन संगठन ने किया विरोधरू बेरोजगार युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज से आक्रोशित आर्यन संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध में काले झंडे दिखाए। विकासनगर से बड़ी संख्या में आर्यन कार्यकर्ताओं ने कालसी के लिए कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी बाड़वाला पुल पर रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने वहीं पर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि विकासनगर की ओर से जाने वाले किसी भी प्रदर्शनकारी को पुलिस ने बाड़वाला पुल से आगे नहीं जाने दिया।
सीएम की फ्लीट को दिखाए काले झंडेरू कार्यक्रमस्थल से लौटकर आर्मी बेस र्केप के हैलीपैड की ओर जाते हुए बेरोजगार युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालसी बाजार में सीएम की फ्लीट को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। हालांकि प्रदर्शनकारी सड़क के किनारे एक दुकान के सामने से ही नारेबाजी करते रहे। फ्लीट के सामने से गुजरने के बाद प्रदर्शनकारी भी शांत हो गए।
हरिपुर से कालसी तक घोषित था जीरो जोनरू मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए हरिपुर से कालसी तक करीब डेढ़ किमी के क्षेत्र को पुलिस ने जीरो जोन घोषित किया हुआ था। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने तक पूरे क्षेत्र से वाहनों की आवाजाही ठप रही। हरिपुर से कालसी तक सन्नाटा पसरा रहा। सीएम के हेलीकप्टर के उड़ान भरने के बाद ही दो किमी के इस क्षेत्र में आवागमन सामान्य हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *