श्रद्धा कपूर ने दोबारा शुरू की ईथा की शूटिंग, इस कारण लेना पड़ा था ब्रेक

Spread the love

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ईथा को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी रही फिल्म में अभिनेत्री को तमाशा कलाकार विथाबाई नारायणगांवकर के किरदार में देखा जाएगा। निर्माताओं ने फिल्म पर काम 2025 से शुरू कर किया था, लेकिन नवंबर में श्रद्धा ने शूटिंग से दूरी बना ली थी। हालांकि, अब श्रद्धा सेट पर वापस आ चुकी हैं। उन्होंने मुंबई के मलाड स्थित मार्वे बीच पर शूटिंग शुरू कर दी है।
सूत्र ने बताया, टीम ने मार्वे बीच पर एक गांव का सेट तैयार किया है। श्रद्धा के ठीक होने तक लक्ष्मण ने सेटों को वैसे ही रहने दिया। अब, उन्होंने एक डांस नंबर की शूटिंग शुरू की है, जिसमें श्रद्धा का किरदार मेले के बीच एक स्टेज पर परफॉर्म करता नजर आएगा। वैभवी मर्चेंट डांस नंबर की कोरियोग्राफी कर रही हैं। नवंबर, 2025 में शूटिंग करते वक्त श्रद्धा के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था।
1940 से 1990 के बीच घटित होने वाली ईथा फिल्म पंढरपुर में जन्मी कलाकार नारायणगांवकर की बायोपिक होगी जिसमें उनकी लोकप्रियता के शुरुआती अनुभव और उनकी आर्थिक तंगी के सफर को दिखाया जाएगा। इस समय नारायणगांवकर के 40 साल के दृश्यों की शूटिंग चल रही है जो फरवरी में पूरी होगी। इसके बाद, अभिनेत्री उन दृश्यों की शूटिंग करेंगी जिसमें 20 से 30 साल की उम्र वाले दृश्य शामिल हैं। इस चरण को अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *