विश्व कल्याण के लिए आयोजित श्री यज्ञ संपन्न

Spread the love

 

चमोली। गंगोलगांव के सकलेश्वर महादेव मन्दिर में विश्व कल्याण के लिये आयोजित श्री यज्ञ मंगलवार को विधि विधान से सम्पन्न हुआ। गंगोल गांव के सामाजिक कार्यकर्ता और यज्ञ आयोजन समिति के सदस्य राम सिंह राणा रमन ने बताया कि 10 दिनों तक आयोजित श्री यज्ञ का आयोजन गांव, क्षेत्र, राज्य, देश और विश्व के कल्याण के लिए किया गया। दूर-दराज से भी सैकड़ों भक्त ने पहुंचकर श्री यज्ञ के दर्शन कर मनोकामना पूर्ण की कामना की। यज्ञ आयोजन में पंडित कान्ति प्रसाद भट्ट, अपूर्व भट्ट, जगन्नाथ डिमरी, जनार्दन तिवारी, दयाल सिंह रावत, प्रकाश राणा, अरविन्द रावत, जय सिंह रावत समेत सभी ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *